होम » Madhya pradesh » हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, कोरकू गदली सुसुन नृत्य ने मोहा मन

हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, कोरकू गदली सुसुन नृत्य ने मोहा मन

हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, कोरकू गदली सुसुन नृत्य ने मोहा मन

हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय अभिनंदन, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

 

हरदा, 9 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरदा आगमन पर अबगांव बायपास स्थित छिपानेर रोड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान 20 सदस्यीय दल ने पारंपरिक जनजातीय नृत्य कोरकू गदली सुसुन की आकर्षक प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा की गई। उनके आगमन को लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, राजेश वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, टिमरनी नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, विशाल सिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

प्रशासनिक अधिकारियों में नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्रीकांत बनोठ, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और पुलिस अधीक्षक शशांक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज हरदा दौरा, जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज हरदा दौरा, जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम का करेंगे निरीक्षण
अगली खबर (Next) »
मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, बच्चियों को वितरित किए चश्मे
मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, बच्चियों को वितरित किए चश्मे
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)