होम » India » राजस्व वसूली अभियान: 93,760 रुपये की वसूली, 5 बकायादारों के नल कनेक्शन काटे

राजस्व वसूली अभियान: 93,760 रुपये की वसूली, 5 बकायादारों के नल कनेक्शन काटे

राजस्व वसूली अभियान: 93,760 रुपये की वसूली, 5 बकायादारों के नल कनेक्शन काटे

राजस्व वसूली अभियान: 93,760 रुपये की वसूली, 5 बकायादारों के नल कनेक्शन काटे

हजरत खान शाह वली वार्ड क्रमांक 36 में राजस्व वसूली अभियान के तहत हुई कार्रवाई

खंडवा//आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को हजरत खान शाह वली वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी स्थित गुलाब लौहार की गली में बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने 93,760 रुपये (तिरानवे हजार सात सौ साठ रुपये) की राजस्व वसूली की। साथ ही, बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 5 बकायादारों के नल कनेक्शन विच्छेद किए गए।

कार्रवाई के दौरान राजस्व वसूली टीम ने बकायादारों से बकाया राशि जमा करने की अपील की तथा राजस्व वसूली अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इस अभियान में श्री प्रकाश राजपूत (प्रभारी राजस्व अधिकारी), राजस्व उपनिरीक्षक हाकिम सिंह, वसीम अहमद, आयुष यादव, इशाक खान एवं शाहबाज खान उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपना बकाया समय पर जमा कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
# नम आंखों से नंद विहार की महारानी को दी विदाई, ज्वारों का भी विसर्जन।
# नम आंखों से नंद विहार की महारानी को दी विदाई, ज्वारों का भी विसर्जन।
अगली खबर (Next) »
मूँदी कृषि उपज मंडी में भव्य रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नारायण पटेल
मूँदी कृषि उपज मंडी में भव्य रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नारायण पटेल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)