*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सतत निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा विसर्जन*

खंडवा//नवदुर्गा उत्सव की समाप्ति उपरांत जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा नवदुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए खण्डवा पुलिस द्वारा समस्त विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस बल द्वारा विसर्जन स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं द्वारा लगातार प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है तथा पुलिस की मुस्तैदी से विसर्जन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।
*खण्डवा पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें, सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।*
