होम » India » *पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन कर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*, *शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बलिदान का किया गया स्मरण, शहीद परिवारों का सम्मान*

*पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन कर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*, *शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बलिदान का किया गया स्मरण, शहीद परिवारों का सम्मान*

*पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन कर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*, *शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बलिदान का किया गया स्मरण, शहीद परिवारों का सम्मान*

खंडवा//बुधवार पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन खण्डवा में स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन किया गया तथा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग और समर्पण को नमन किया। *इस अवसर पर जिला खण्डवा के निवासी शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनके परिजनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।*

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कार्यक्रम में खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, खण्डवा शहर की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया, सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, जिला पंचायत सीईओ श्री ऐश्वर्या वर्मा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस स्मृति दिवस हमें याद दिलाता है कि देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस बल के वीर जवानों का त्याग और बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। खण्डवा पुलिस सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
श्री शिवराया छत्रपति मराठा समाज का दशहरा मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
श्री शिवराया छत्रपति मराठा समाज का दशहरा मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
अगली खबर (Next) »
*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सतत निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा विसर्जन*
*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सतत निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा विसर्जन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)