श्री शिवराया छत्रपति मराठा समाज का दशहरा मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
भवानी माता मंदिर परिसर में समाजजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर दी दशहरे की शुभकामनाएं, एकता और सद्भाव का दिया संदेश
खंडवा। श्री शिवराया छत्रपति मराठा समाज का वार्षिक दशहरा मिलन समारोह इस वर्ष भी भवानी माता मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक एकता, जागरूकता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के युवाओं को भी प्रोत्साहित किया गया।
समाज की परंपरा के अनुसार दशहरे के अवसर पर समाजजन भवानी माता मंदिर पहुंचकर माता जी को सोना-चांदी अर्पित कर आशीर्वाद लेते हैं। इसके पश्चात मंदिर परिसर में दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। इस दौरान समाज के सभी लोग एक-दूसरे से गले मिलकर दशहरे की शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही छोटे-बड़ों के बीच स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद का आदान-प्रदान किया जाता है।
समारोह के माध्यम से समाजजनों ने अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दशहरा मिलन की परंपरा को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सूर्यकांत सावंत, पूर्व अध्यक्ष नामदेव डवले, दीपक मोहिते, अशोक शिंदे, रमेश वालंजकर, दिलीप जाधव, कांता मालुसरे, नागेश वालंजकर, शांतिलाला मोजर, रामचंद्र डवले, निलेश डवले, जितेंद्र डवले, राजा पवार, मातृशक्ति से ज्योति वालंजकर, बाबूलाल मालुसरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राजेश बोबडे ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी वामनराव जाधव ने दी।
