होम » India » किशोर नगर नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा हुआ विशाल आम भंडारा*

किशोर नगर नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा हुआ विशाल आम भंडारा*

*किशोर नगर नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा हुआ विशाल आम भंडारा*

*प्रति रात्रि गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकृषक प्रस्तुति पर किया गया पुरस्कृत*

खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में किशोर नगर रहवासी संघ, नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान एवं संघ अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी, मुख्य पुजारी पं. मनोज उपाध्याय के दिशानिर्देश में शक्तिदात्री मां नवदुर्गा जी का 28 वा अश्विन नवरात्र उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विशाल आम भंडार आयोजित हुआ एवं वही इस मौके पर नौ दिनों तक प्रति रात्रि क्षेत्र के नन्ने मुन्ने बालक बालिकाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सुंदर आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां पर अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेटकर पुरूस्कृत भी किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं राजेश यादव ने बताया कि इस मौके पर विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह नारंग, मंगल यादव, रितेश मिश्रा, राजेंद्र चौरे, उत्सव समिति संरक्षक विजय प्रकाश पाठक, अध्यक्ष सोहन मालवीय, आरके चौरे, रितेश गुप्ता, रमाकांत शुक्ला, सतीश तिवारी, निर्मल मंगवानी, श्रीराम कुशवाह, संजय शुक्ला, शिव नारायण लाड, राम उपाध्याय, हीरालाल पटेल, अशोक माहेश्वरी, अशोक ओझा, कुसुम तिवारी, जानकी अग्रवाल, किरण दुबे, मंजुला चौहान, निशा दुबे, मुकेश पाल, राजू चतुर्वेदी आदि सहित अनेक गणमान्यजनों की मौजूदगी में पुरूस्कार वितरण समारोह हुआ। इस मौके पर कन्या पूजन एवं भोज पश्चात विशाल आम भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र सहित ही खंडवा नगर के अनेक गणमान्यजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर किशोर नगर रहवासी संघ, मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर समिति सदस्य, नवदुर्गा उत्सव समिति सदस्य, किशोर नगर महिला मंडल, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल की मातृशक्ति, बच्चों आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सतत निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा विसर्जन*
*नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सतत निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा विसर्जन*
अगली खबर (Next) »
सड़क दुर्घटना में घायल परिवार ने विधायक कंचन मुकेश तनवे से लगाई मदद की गुहार, विधायक प्रतिनिधि ने दिया आर्थिक सहायता का भरोसा
सड़क दुर्घटना में घायल परिवार ने विधायक कंचन मुकेश तनवे से लगाई मदद की गुहार, विधायक प्रतिनिधि ने दिया आर्थिक सहायता का भरोसा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)