मूँदी कृषि उपज मंडी में भव्य रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नारायण पटेल

विजयादशमी पर विधायक ने दिया धर्म की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
मूँदी। माननीय विधायक श्री नारायण पटेल ने मूँदी नगर की कृषि उपज मंडी में आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को उन्होंने विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री पटेल ने विजयादशमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। रावण दहन के इस आयोजन ने उपस्थित लोगों को सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर नगर में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। विजयादशमी का यह पर्व बुराई का त्याग कर अच्छाई को अपनाने तथा समाज में सद्भाव और सकारात्मकता बनाए रखने का संदेश देता है।
