होम » Madhya pradesh » शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित

शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित

शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित

कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने लिया भाग, दशहरा के बाद होंगे साक्षात्कार

 

हरदा। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस कंपनी द्वारा कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया। इसमें कंप्यूटर साइंस ब्रांच के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी विकास भुमरकर ने बताया कि कैंपस ड्राइव के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि ने विद्यार्थियों से संवाद कर चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान इच्छुक विद्यार्थियों का साक्षात्कार के लिए पंजीयन भी किया गया।

 

कंपनी प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि पंजीकृत विद्यार्थियों के साक्षात्कार दशहरा पर्व के बाद आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कैंपस ड्राइव विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से परिचित कराने और उनकी रोजगारपरक क्षमताओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपने कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलती है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कम वर्षा, सिंचाई जल प्रबंधन एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित
कम वर्षा, सिंचाई जल प्रबंधन एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित
अगली खबर (Next) »
आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)