होम » India » कम वर्षा, सिंचाई जल प्रबंधन एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित

कम वर्षा, सिंचाई जल प्रबंधन एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित

कम वर्षा, सिंचाई जल प्रबंधन एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित
—
खंडवा//जिले में कम वर्षा की स्थिति, सिंचाई जल प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, उर्वरक उपलब्धता एवं कृषि उपज मंडी से संबंधित किसानों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवड़ा, उप संचालक आत्मा श्री ए.एस. सोलंकी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री मनमीत मंडई, श्री एस.पी. तिर्की कार्यपालन यंत्री एनवीडीए उपसंभाग 25, श्री जय पाटीदार सहायक यंत्री एनवीडीए उपसंभाग 13, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री राधेश्याम चावरिया, प्रांत मंत्री श्री धरमचंद गुर्जर, जिला मंत्री श्री सुभाष पटेल सहित किसान संघ के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि विभाग के उप संचालक श्री सी.एल. केवड़ा द्वारा बताया गया कि बैठक में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए उपलब्ध जल संसाधनों के समुचित उपयोग तथा कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसल किस्मों के चयन पर जोर दिया गया। किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सिंचाई जल के न्यायसंगत वितरण हेतु समय-सारणी तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। प्याज की फसल के लिए समय पर सिंचाई जल उपलब्ध कराने तथा सिंचाई के दौरान कम वोल्टेज एवं विद्युत ट्रिपिंग की समस्या के समाधान हेतु विद्युत एवं जल संसाधन विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा ने दिए गए।
अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा ने हार्वेस्टर की सटीक जानकारी के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग को पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि उपज मंडी में किसानों को होने वाली समस्याओं, मंडी भावों में पारदर्शिता तथा प्याज के निर्यात से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नगर उर्वरक बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की गई। साथ ही फसलों की वास्तविक स्थिति के आधार पर अनावारी रिपोर्ट तैयार करें। किसानों की स्थानीय समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड एवं तहसील स्तर पर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शर्मा ने किसान संघ द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समबद्ध एवं उचित निराकरण का आश्वासन दिया।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न ,कलेक्टर ने दिए सफाई और बेहतर व्यवहार के निर्देश
रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न ,कलेक्टर ने दिए सफाई और बेहतर व्यवहार के निर्देश
अगली खबर (Next) »
शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित
शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)