रीवा में आयोजित होगी प्रतियोगिता, विद्यार्थियों के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल
हरदा। विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हरदा के चार प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन रीवा में किया जाएगा। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों में मानस सेन, यंशिका जाट, नेहा बिश्नोई एवं सहज बिश्नोई शामिल हैं। विद्यार्थियों ने हैंडबॉल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
विद्यार्थियों के चयन पर विद्यालय के संपादक एवं विधायक डॉ. आर.के. दोगने, प्राचार्य नितेश जैन, खेल शिक्षक गौतम विश्वकर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विद्यालय सहित हरदा जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
