हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा आगमन के दौरान शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बच्चियों को चश्मे वितरित किए।
चश्मे मिलने पर बच्चियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
