होम » Madhya pradesh » हरदा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

हरदा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

हरदा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

 

छीपानेर और बिरजाखेड़ी में खनिज विभाग की कार्रवाई, पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए वाहन

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

हरदा। जिले में अवैध खनन और खनिज रेत के परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों वाहन टिमरनी तहसील के छीपानेर और बिरजाखेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए। जब्त वाहनों को संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

 

सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर पकड़ा ट्रैक्टर

 

कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी प्रगति सोनवाने और खनिज विभाग की टीम ने सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP47ZF4525 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा। वाहन चालक सौरभ काछी, निवासी पोखरनी, तहसील खिरकिया से पूछताछ में ट्रैक्टर मालिक का नाम अनिल गुर्जर, निवासी हीरापुर, तहसील हंडिया बताया गया। वाहन को जब्त कर सिटी कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

 

शिकायत के बाद दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 

इसी तरह 14 अक्टूबर 2026 को दूरभाष पर मिली शिकायत के आधार पर सहायक खनिज अधिकारी चैनसिंह डामोर और विभागीय टीम ने टिमरनी तहसील के छीपानेर-बिरजाखेड़ी क्षेत्र में एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पकड़ा। सोनालिका कंपनी के नीले रंग के इस ट्रैक्टर की नंबर प्लेट नहीं थी। इसकी चेचिस क्रमांक CZCDE460202S3 बताई गई है। वाहन को जब्त कर टिमरनी पुलिस चौकी की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

 

खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई

 

खनिज विभाग के अनुसार, दोनों मामलों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हरदा के नए कलेक्टर होंगे सत्यम कुमार, प्रशासनिक फेरबदल में मिली जिम्मेदारी
हरदा के नए कलेक्टर होंगे सत्यम कुमार, प्रशासनिक फेरबदल में मिली जिम्मेदारी
अगली खबर (Next) »
हरदा में संपर्क अभियान शिविरों में 884 शिकायतें मिलीं, 719 का मौके पर निराकरण
हरदा में संपर्क अभियान शिविरों में 884 शिकायतें मिलीं, 719 का मौके पर निराकरण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)