होम » Madhya pradesh » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज हरदा दौरा, जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज हरदा दौरा, जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज हरदा दौरा, जिला अस्पताल और वृद्धाश्रम का करेंगे निरीक्षण

हरदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भोपाल से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हरदा पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई हैं।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे हरदा पहुंचेंगे। यहां वे शासकीय जिला चिकित्सालय एवं वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर में जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उद्यमियों, किसानों और नागरिकों के साथ संवाद, ऑनलाइन समाधान एवं समीक्षा बैठक सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा कृषि विभाग के कार्यक्रम के तहत बलराम कृषि महोत्सव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़ने का कार्यक्रम निर्धारित है।

 

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम को हरदा से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

 

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कलेक्टर ने जन विश्वास अभियान एवं जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
कलेक्टर ने जन विश्वास अभियान एवं जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
अगली खबर (Next) »
हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, कोरकू गदली सुसुन नृत्य ने मोहा मन
हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, कोरकू गदली सुसुन नृत्य ने मोहा मन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)