हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले जन विश्वास अभियान एवं जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
