होम » Madhya pradesh » विधायक कुंवर अभिजीत शाह आज विभिन्न गांवों के दौरे पर

विधायक कुंवर अभिजीत शाह आज विभिन्न गांवों के दौरे पर

विधायक कुंवर अभिजीत शाह आज विभिन्न गांवों के दौरे पर

हरदा/टिमरनी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 134 टिमरनी के विधायक कुंवर अभिजीत शाह 8 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहेंगे। विधायक के संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

दौरा कार्यक्रम के तहत विधायक सबसे पहले लाखाखेड़ी पहुंचकर भागवत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गुल्लास में किर परिवार के निवास पर गमी कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों से भेंट करेंगे। वहीं रुन्दलाय और बिल्लोद में भी गमी कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

इसके बाद विधायक शमशाबाद में ग्रामीणों के बीच उपस्थित रहेंगे। जलौदा में गमी कार्यक्रम में परिवार से भेंट करने के बाद सिराली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के अंतिम चरण में वे महेंद्रगांव पहुंचकर रामदास गौर के निवास पर गमी कार्यक्रम में शामिल होकर परिजनों से मुलाकात करेंगे।

 

विधायक के दौरे का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के बीच निरंतर उपस्थित रहना और सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करना है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदायों के लिए विशेष शिविर 8 अक्टूबर को
विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदायों के लिए विशेष शिविर 8 अक्टूबर को
अगली खबर (Next) »
नवदुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
नवदुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)