हरदा। विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू समुदायों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ मौके पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण हरदा श्री विवेक सिंह ने बताया कि इसी क्रम में 8 अक्टूबर को खिरकिया अनुभाग के ग्राम पंचायत चारूवा अंतर्गत जादपुरा स्थित चारूवा देवी मंदिर परिसर में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा 14 अक्टूबर को हरदा तहसील परिसर तथा 28 अक्टूबर को हरदा अनुभाग के ग्राम झिरी स्थित प्राथमिक शाला भवन में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में संबंधित समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
