टिमरनी। रविवार के अवकाश के बावजूद राजमहल खुदिया में जनविश्वास जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
जनप्रतिनिधि ने नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।
जनप्रतिनिधि ने कहा कि जनप्रतिनिधि होना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुःख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए जनविश्वास जनता दरबार निरंतर जारी रहेगा।
जनविश्वास जनता दरबार
स्थान – राजमहल, खुदिया
समय – प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से
