हरदा/सिराली जत्राखेडी निवासी पत्रकार आनंद किरार ने गांव में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर एक व्यक्ति पर कथित रूप से अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने सिराली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, आनंद किरार ने बताया कि जत्राखेडी गांव में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के संबंध में उनके द्वारा बातचीत किए जाने के दौरान शंकर साव (गुर्जर) द्वारा कथित रूप से उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और धमकी दी गई।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने उन्हें गांव से हटवाने तथा जान से मारने जैसी धमकियां दीं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटना के बाद उनके और उनके परिवार में भय का माहौल है।
पत्रकार आनंद किरार ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें एवं उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
