होम » Madhya pradesh » हरदा के 23 हजार 437 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 20.92 लाख की छूट सोलर ऑवर में बिजली उपयोग करने पर 20 प्रतिशत तक रियायत का लाभ

हरदा के 23 हजार 437 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 20.92 लाख की छूट सोलर ऑवर में बिजली उपयोग करने पर 20 प्रतिशत तक रियायत का लाभ

हरदा के 23 हजार 437 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 20.92 लाख की छूट सोलर ऑवर में बिजली उपयोग करने पर 20 प्रतिशत तक रियायत का लाभ

हरदा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टाइम ऑफ डे योजना के तहत हरदा जिले के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत मिली है। अगस्त 2026 में जिले के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को कुल 20 लाख 92 हजार रुपए की छूट प्रदान की गई।

 

कंपनी के अनुसार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत के आधार पर सोलर ऑवर में बिजली का उपयोग करने पर ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। घरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य, स्ट्रीट लाइट और निम्नदाब औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय सोलर ऑवर निर्धारित किया गया है। यह लाभ 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड या अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करने और इसके लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से सटीक रीडिंग, पारदर्शी बिलिंग और बिजली खपत की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव है।

 

स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता मोबाइल एप पर अपनी बिजली खपत की जानकारी देख सकते हैं और उसके अनुसार ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर बिजली की बचत कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रहटगांव और हरदा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रहटगांव और हरदा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
अगली खबर (Next) »
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने जेल भेजे
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने जेल भेजे
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)