हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को रहटगांव और हरदा में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए कई नमूने लिए।
रहटगांव में रामगोपाल किराना स्टोर से मिर्च पाउडर और गरम मसाले के नमूने लिए गए। वहीं श्री हरि टी स्टॉल मिष्ठान भंडार से दही, मिठाई और लड्डू के नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान श्री हरि टी स्टॉल मिष्ठान भंडार में अस्वच्छता पाए जाने पर विभाग द्वारा अस्वच्छता संबंधी प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है।
इसके अलावा हरदा शहर में पलक फास्ट फूड, सांवरिया फास्ट फूड और जय गुरु शुभम चाउमीन, गुलजार भवन के पास, का भी निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
