होम » Madhya pradesh » सेवा संकल्प अभियान के तहत जन जल सेवा संकल्प यात्रा 24-25 सितंबर को

सेवा संकल्प अभियान के तहत जन जल सेवा संकल्प यात्रा 24-25 सितंबर को

सेवा संकल्प अभियान के तहत जन जल सेवा संकल्प यात्रा 24-25 सितंबर को

हंडिया से शुरू होगा जिले का दौरा, विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद, ग्राम सभा और वृक्षारोपण के कार्यक्रम

 

हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ (यात्रा रूट-9 : बड़नगर–वाराणसी) का आयोजन 24 एवं 25 सितंबर 2026 को हरदा जिले में किया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसंवाद, ग्राम सभा, लाभार्थियों से चर्चा, युवा संवाद और वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

यात्रा का प्रथम दिन 24 सितंबर को शाम 4 बजे हंडिया में आगमन से शुरू होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे मां नर्मदा घाट पर नर्मदा पूजन एवं अर्चन, 5 बजे भगवान ऋद्धेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन तथा 5:20 बजे श्री वीर तेजाजी मंदिर में पूजन-अर्चन किया जाएगा। शाम 5:40 बजे हंडिया में चौपाल चर्चा होगी। इसके बाद यात्रा नांदरा पहुंचेगी, जहां शाम 7 बजे स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा।

 

रात्रि में यात्रा हरदा पहुंचेगी। छिपानेर बायपास रोड पर शाम 7:45 बजे स्वागत, इसके बाद माहेश्वरी धर्मशाला में आगमन, भोजन एवं रात्रि 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

 

25 सितंबर को सुबह 7 बजे नगर पालिका परिषद हरदा में अल्पाहार एवं शहीद गैलरी का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा करताना पहुंचेगी, जहां सुबह 9:30 बजे पंचायत भवन में ग्राम सभा तथा 10 बजे नमो वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा।

 

इसके बाद यात्रा ग्राम गोदड़ी, नयागांव और गाडरापुर पहुंचेगी। गोदड़ी में लाभार्थियों से चर्चा, नयागांव में ग्रामीण एवं युवा संवाद तथा गाडरापुर में स्वागत कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे यात्रा आगामी जिले के लिए रवाना होगी।

 

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, युवाओं एवं नागरिकों से संवाद कर सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मालवा प्रांत का खो-खो में दबदबा, स्वर्ण पदक व शील्ड पर जमाया कब्जा
मालवा प्रांत का खो-खो में दबदबा, स्वर्ण पदक व शील्ड पर जमाया कब्जा
अगली खबर (Next) »
कॅरियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों को बताए रोजगार के अवसर
कॅरियर काउंसलिंग में विद्यार्थियों को बताए रोजगार के अवसर
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)