होम » Madhya pradesh » स्टार्टअप बूट कैम्प में विद्यार्थियों को उद्यमिता और स्वरोजगार का मिला मार्गदर्शन

स्टार्टअप बूट कैम्प में विद्यार्थियों को उद्यमिता और स्वरोजगार का मिला मार्गदर्शन

स्टार्टअप बूट कैम्प में विद्यार्थियों को उद्यमिता और स्वरोजगार का मिला मार्गदर्शन

हरदा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में मंगलवार को एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना रहा।

 

कार्यक्रम में एसजीएसआईटीएस इन्क्यूबेशन फोरम के विशेषज्ञ तन्मय मुखर्जी, सुधीर ऊर्ध्वरेश, अपूर्व गायक, डॉ. अशोक अतुलकर और आकाश राठौर ने विद्यार्थियों को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने स्टार्टअप की अवधारणा, नवाचार, उद्यम स्थापना और व्यावसायिक विचारों को सफल उद्यम में बदलने के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपने कौशल और रचनात्मक विचारों का उपयोग करते हुए रोजगार प्राप्तकर्ता के साथ-साथ रोजगार प्रदाता बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर संवाद कर अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए।

 

संस्था की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने कहा कि बदलती औद्योगिक एवं रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए संस्था द्वारा भविष्य में भी स्टार्टअप, उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार से जुड़े सेमिनार, कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*रतलाम न्यायालय का बड़ा फैसला* – ऋण की राशि अदा नहीं करने पर ऋणधारक को भेजा गया सिविल जेल ।
*रतलाम न्यायालय का बड़ा फैसला* – ऋण की राशि अदा नहीं करने पर ऋणधारक को भेजा गया सिविल जेल ।
अगली खबर (Next) »
Michael & Susan Dell’s Foundation pledges $36.6 million for 1,400 Austin home
Michael & Susan Dell’s Foundation pledges $36.6 million for 1,400 Austin home
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)