हरदा. जिला पंचायत हरदा के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नरोत्तम उपाध्याय ने सोमवार को जिला पंचायत पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण कुमार इवने ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद सीईओ नरोत्तम उपाध्याय ने जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
सीईओ ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने पर जोर दिया।
बैठक में जिला पंचायत के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
