होम » Madhya pradesh » विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिखाई प्रतिभा, केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने किया उत्साहवर्धन

विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिखाई प्रतिभा, केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने किया उत्साहवर्धन

विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिखाई प्रतिभा, केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने किया उत्साहवर्धन

हरदा. सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने विद्यार्थियों की चित्रकला कृतियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा उन्हें भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए तैयार करती है। युवाओं का नेतृत्व देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में जिले के 23 संकुलों से 230 विद्यार्थी और 23 मार्गदर्शक शिक्षक शामिल हुए। विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर अपनी चित्रकला कृतियां प्रस्तुत कीं। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता और कलात्मक कौशल देखने को मिला। महाविद्यालय स्तर से भी 18 प्रदर्शनियां शामिल हुईं।

 

ये विद्यार्थी रहे विजेता

 

जूनियर वर्ग में शासकीय माध्यमिक शाला डगावानीमा की कविता मौर्य, टेलेन्ट मास्टर स्कूल टिमरनी के अर्थव और शासकीय माध्यमिक शाला भुन्नास की दीक्षा इवने विजेता रहे।

 

वहीं सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय की भावना विश्वकर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल नयागांव के बलवान और हायर सेकेंडरी स्कूल मोरगढ़ी की तनुश्री विजेता रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, पिपरिया के पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Anti-Terror Agency Raids Multiple Locations In Assam’s Barpeta, 6 Detained
Anti-Terror Agency Raids Multiple Locations In Assam’s Barpeta, 6 Detained
अगली खबर (Next) »
जिला पंचायत के नवागत सीईओ नरोत्तम उपाध्याय ने संभाला कार्यभार
जिला पंचायत के नवागत सीईओ नरोत्तम उपाध्याय ने संभाला कार्यभार
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)