होम » Breaking News » खंडवा में पंचायत सचिव 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप

खंडवा में पंचायत सचिव 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप

खंडवा में पंचायत सचिव 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में मांगी थी 50 हजार रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए नाहल्दा ग्राम पंचायत के सचिव कृष्ण देव पटेल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। आरोप है कि पंचायत सचिव ने स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह चौहान ने इस संबंध में लोकायुक्त इंदौर से शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और निर्धारित कार्रवाई के दौरान पंचायत सचिव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

मामले में लोकायुक्त टीम द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे चार युवक, प्रतिभा रघुवंशी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल।
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे चार युवक, प्रतिभा रघुवंशी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल।
अगली खबर (Next) »
चेंबर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा 15 अक्टूबर को*
चेंबर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा 15 अक्टूबर को*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)