होम » India » चेंबर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा 15 अक्टूबर को*

चेंबर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा 15 अक्टूबर को*

चेंबर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा 15 अक्टूबर को*

*संपादक/तनिश गुप्ता*

*चेंबर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा 15 अक्टूबर को*

खंडवा।पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, खंडवा की साधारण सभा गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे श्री अग्रसेन भवन, घंटाघर, खंडवा में आयोजित की जाएगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

चेंबर के सचिव संतोष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साधारण सभा में पिछली सभा की कार्यवाही का वाचन एवं पुष्टि की जाएगी।साथ ही संस्था द्वारा विगत कार्यकाल में किए गए कार्यों की उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी जाएगी तथा संस्था की आगामी कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय भी सभा में रखे जा सकेंगे।

चेंबर के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि कोरम के अभाव में आयोजित सभा निर्धारित समय के 10 मिनट बाद प्रारंभ होगी।चेंबर से संबंधित एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्यकारिणी की सूची के सदस्य ही साधारण सभा में उपस्थित होने के पात्र होंगे।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल,सचिव संतोष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष गोवर्धन गोलानी ने सभी पात्र सदस्यों से साधारण सभा में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा में पंचायत सचिव 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप
खंडवा में पंचायत सचिव 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप
अगली खबर (Next) »
पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात
पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)