पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात
ओंकारेश्वर, जिला खंडवा (म.प्र.)। पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
समस्त पुलिस बल रात्रिकाल से ही अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात है तथा श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता हेतु तत्पर है। पुलिस द्वारा संपूर्ण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।
ओंकारेश्वर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करे।

