होम » India » राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा, ग्राम डुल्हार में कटूरी वेंकटेश्वरलु का स्वागत

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा, ग्राम डुल्हार में कटूरी वेंकटेश्वरलु का स्वागत

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा, ग्राम डुल्हार में कटूरी वेंकटेश्वरलु का स्वागत

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ता कटूरी वेंकटेश्वरलु पदयात्रा के जरिए कर रहे जनसंपर्क, कांग्रेसजनों ने किया आत्मीय अभिनंदन

खंडवा/
राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ता कटूरी वेंकटेश्वरलु द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम डुल्हार पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्राम डुल्हार जिला खंडवा में कटूरी वेंकटेश्वरलु का स्वागत करते हुए उनकी पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। यह पदयात्रा उनके संकल्प, समर्पण और जनसंपर्क अभियान के रूप में आगे बढ़ रही है।
स्वागत अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणावत, पंधाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव पटेल, मनोज मंडलोई, सत्येंद्र सिंह, वकील पठान, पलाश जैन, हुकुम महाजन, खुमान सिंह, महेश पटेल, जितेंद्र दिलावरे और सलीम खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कांग्रेसजनों ने कटूरी वेंकटेश्वरलु की पदयात्रा के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके आगे के सफर के लिए मंगलकामना की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात
पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात
अगली खबर (Next) »
बच्चे बच्चे में होना चाहिए संविधान की समझ, — टेनिस खिलाड़ियों के बीच संविधान संवाद का आयोजन।
बच्चे बच्चे में होना चाहिए संविधान की समझ, — टेनिस खिलाड़ियों के बीच संविधान संवाद का आयोजन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)