*मां दुर्गा धाम मंदिर में यज्ञ, कन्या भोज एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ नवरात्र पर्व*

*महामाई के जयकारों से गुजायेमान हुआ क्षेत्र*
खंडवा। किशोर नगर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में पंडित श्याम सरमंडल के वैदिक मत्रों के मध्य 20 वर्षों से जारी परंपरानुसार अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही हवन यज्ञ एवं माता स्वरूपा 9 कन्याओं का पूजन, चरण पखारकर, चुनरी ओडाने के बाद कन्या भोज एवं मां भगवती के विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ पंचमी के अवसर पर मंदिर का स्थापना दिवस एवं मां भगवती का जागरण भक्तिमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों के मध्य हुआ। 9 दिनों तक माताजी की अखंड ज्योत का प्रज्ज्वलन एवं क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट द्वारा महामाई की आरतियों की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति दी गई। मंगलवार नवमी के शुभ अवसर पर प्रात: 5 बजे हवन-यज्ञ एवं महामाई की आरती पश्चात कन्या पूजन एवं भोज के तत्पश्चात विशाल भंडारा आयोजित हुआ। वहीं बुधवार को गणगौर घाट पर घट विसर्जन के साथ ही नवरात्र पर्व संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर समिति के कौशल मेहरा, राधेश्याम राठौर, संजय पाठक, निर्मल मंगवानी, मां दुर्गा धाम मंदिर महिला मंडल की नेहा कटारे, नीलम मेहरा, गिरिजा राठौर, पंजिता गाठे, वंदना राठौर, मंजू भगत, प्रीति महोदय, चिंकी जया खंडेल, नेहा, ज्योति मंगवानी, ऐनी हेरी, मिली राठौर, श्री राठौर, शिवांश, शिवी लाड़, खुशी नीरज, डिम्पी मेहरा, नेतिक खंडेल, सौम्य लाड़, अंजूला चित्तौडे, माधुरी, सोनू लाड़, मीरा लाड़, खूशबू राठौर, कुमकुम उपाध्याय, मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति, श्रद्धालुओ सहित समिति के समस्त सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
