बुधवार को भी सुबह से देर रात तक माता जी की प्रतिमाये शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए विसर्जन के लिए भैरव कुंड पहुंची।

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के दर्शन पर विदाई दी।
खंडवा। नवरात्र महोत्सव के दौरान नौ दिनों तक माता की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के बाद माता की प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकालकर किया गया। उत्सव के दौरान सुरक्षा में फोर्स समेत पांच सौ से अधिक जवानों का बल तैनात रहा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दुर्गा नवमी एवं दशमी मंगलवार को भी कई माताजी की प्रतिमाएं नगर निगम प्रशासन द्वारा बनाए गए अष्टभुजा भैरव कुंड में विसर्जित की गई, बुधवार को भी कई स्थानों से ढोल ताशा और डीजे पर बजाए गए भजनों के साथ माताजी की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं द्वारा विदाई देकर कुंड में प्रतिमाएं विसर्जित की गई, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को सुबह से लेकर दिए रात्रि तक छोटी एवं बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं आकर्षक आतिशबाजी के साथ बाहर से आए ढोल ताशे एवं डीजे पर चलते भजनों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ माता जी की विदाई कार्यक्रम को निहार रहे थे, विसर्जन चल समारोह स्टेशन रोड से शुरू होकर बांबे बाजार, निगम तिराहा, जिला अस्पताल, पड़ावा होते हुए झिलोध्यान स्थित भैरव कुंड पहुंचा। जहां देर रात प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चल समारोह के दौरान बांबे बाजार व कहारवाड़ी मार्ग पर तीन व चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर अन्य मार्गो से निकाला गया। अलग-अलग क्षेत्रों से निकली, रास्ते भर शहर के लोगों ने मातारानी की प्रतिमाओं के दर्शन कर माताजी को विदाई दी। मुख्य मार्गो से निकले चल समारोह को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में जाम की स्थिति निर्मित न हो व्यवस्था में लग रहा। चल समारोह में पुलिस के जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे। जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर ऋषव गुप्ता पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ पूरी टीम व्यवस्था में लगी रही। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि साधु संतों एवं शहर के सामाजिक संस्थाओं के अनुरोध पर खंडवा नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव के द्वारा ऐतिहासिक धरोहर पदम कुंड को बचाते हुए झिलोध्यान में अष्टभुजा भैरव कुंड का निर्माण किया गया जहां विगत दिनों बड़ी संख्या में भगवान श्री गणेश की छोटी एवं बड़ी प्रतिमाएं मां नर्मदा के जल में विसर्जित की गई और नवरात्रि के पर्व के समापन पर लगातार तीन दिनों से माता जी की प्रतिमाएं सुरक्षा के साथ विसर्जित की जा रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की शहर के मुंबई बाजार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के बीच माताजी के विसर्जन चल समारोह मैं आतिशबाजी के साथ लेजर शो बहुत शानदार आयोजन जेपीजी क्लब के द्वारा हुआ। घंटाघर पर प्रतिवर्ष अनुसार प्राणेश बजाज मुंबई बाजार घंटाघर मित्र मंडल के द्वारा शानदार स्टेज बनाकर निकलने वाली विसर्जन यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। पूरा शहर माताजी के विसर्जन जुलूस को देखने के लिए उमड़ा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे महापौर अमृता अमर यादव अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, अमर यादव, मुकेश तनवे, हरीश
कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन सेवादास पटेल, दिनेश पालीवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया।
