होम » India » बच्चे बच्चे में होना चाहिए संविधान की समझ, — टेनिस खिलाड़ियों के बीच संविधान संवाद का आयोजन।

बच्चे बच्चे में होना चाहिए संविधान की समझ, — टेनिस खिलाड़ियों के बीच संविधान संवाद का आयोजन।

बच्चे बच्चे में होना चाहिए संविधान की समझ,
— टेनिस खिलाड़ियों के बीच संविधान संवाद का आयोजन।
खंडवा। भारत का संविधान एक ऐसा ग्रंथ है जिसकी रचना में विश्व के सारे संविधानों का निचोड़ है। हमारा संविधान आम और खास सबके लिए बराबर है, यह सबको अपने अधिकार दिलाता है। हमें संविधान का सम्मान करना चाहिए और इसकी रक्षा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। संविधान की शिक्षा हर बच्चे को दी जाना चाहिए ताकि वे भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकें।
यह बात निमाड़ टेनिस क्लब में आयोजित संविधान संवाद के दौरान आकाशवाणी खंडवा के संजय दुबे ने कही। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विकास संवाद भोपाल द्वारा चलाई जा रही संविधान फैलोशिप के पीयर ग्रुप और निमाड़ टेनिस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस संवाद के सूत्रधार कलम मैत्री वरिष्ठ मीडिया फैलो आसिफ सिद्दीकी थे। संवाद को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला प्रशिक्षक एनआईएस टेनिस कोच अमीन अहमद ने कहा कि जिस तरह हर संस्था का अपना संविधान होता है काम करने के तरीके होते हैं वैसे ही हमारा संविधान है जो राष्ट्र विकास के साथ ही व्यक्तित्व के विकास में भी सहयोगी बनता है। हमें संविधान से डरना नहीं है बल्कि उसे आत्मसात करना है ताकि हमारे किसी भी काम से ने तो देश का अहित हो और न ही हमारा नुकसान हो। संविधान हमें एक अच्छा नागरिक बनने की सीख देता है। पीयर ग्रुप की सदस्य और शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की अध्यक्ष शबीना सिद्दीकी ने बच्चों को बच्चों के ही अंदाज़ में संविधान के निर्माण और उसे लागू करने के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमारा संविधान जितना सख्त है उतना ही लचीला भी है। आपको अगर लगता है कि कहीं आपके साथ कोई अन्याय हो रहा है तो आप भी अपने संवैधानिक अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। सुनील जैन ने बताया कि इस मौके पर मांगीलाल यादव, नयन सुगंध, राजेश खोड़े सहित यथार्थ यादव, ज़ीनत शेख आदि टेनिस खिलाडी मौजूद थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा, ग्राम डुल्हार में कटूरी वेंकटेश्वरलु का स्वागत
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा, ग्राम डुल्हार में कटूरी वेंकटेश्वरलु का स्वागत
अगली खबर (Next) »
मां दुर्गा धाम मंदिर किशोर नगर में अश्विन नवरात्रि 11 से*
मां दुर्गा धाम मंदिर किशोर नगर में अश्विन नवरात्रि 11 से*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)