होम » Breaking News » मंत्री श्री शाह के बुलावे पर मुख्यमंत्री श्री यादव पहुंचे हरसुद।

मंत्री श्री शाह के बुलावे पर मुख्यमंत्री श्री यादव पहुंचे हरसुद।

मंत्री श्री शाह के बुलावे पर मुख्यमंत्री श्री यादव पहुंचे हरसुद।

हरसूद को 142.88 करोड़ के 18 विकास कार्यों की सौगात, 25 करोड़ के ऑडिटोरियम का भूमिपूजन।

रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में 52 गढ़ के गोंड राजघरानों के वंशजों का सम्मान; 2 किमी रोड शो में मुख्यमंत्री पर हुई पुष्पवर्षा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। हरसूद। विधानसभा क्षेत्र हरसुद के लोकप्रिय आदिवासियों के दिलों पर राज करने वाले आठ बार के सतत अजैय योद्धा विधायक एवं प्रदेश शासन में मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह के अनुरोध पर रानी दुर्गावती की जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को दोपहर नया हरसुद छनेरा पहुंचे, गर्म जोशी और आदिवासी परंपरा के अनुरूप मंत्री कुंवर विजय शाह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री यादव का स्वागत अभिनंदन किया। क्षेत्र की जनता ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को हरसूद (छनेरा) में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए करीब 142.88 करोड़ रुपए की लागत के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला आधुनिक ऑडिटोरियम प्रमुख है। इसके बनने से हरसूद में सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।

52 गढ़ के राजघरानों के वंशजों का सम्मान

रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम में 52 गढ़ के गोंड राजघरानों के वंशजों को आमंत्रित कर मुख्यमंत्री ने मंच से सम्मानित किया। आयोजन में जनजातीय इतिहास, संस्कृति और क्षेत्र के गौरव को प्रमुखता दी गई।

2 किमी रोड शो में किया स्वागत

समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया हरसूद पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं, नागरिकों ने स्वागत किया। संत बुखारदास बाबा आश्रम से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक करीब 2 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस और वन सुरक्षा समितियों को काष्ठ लाभांश राशि का अंतरण किया गया। इसके अलावा पात्र विद्यार्थियों और युवाओं को स्कूटी सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।

केंद्रीय और राज्य मंत्री जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उईके, क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक कंचन मुकेश तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरै महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व विधायक भावना शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह, संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,संतोष सोनी, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, व अन्य अधिकारियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को हरसूद क्षेत्र में विकास कार्यों और जनजातीय संस्कृति के सम्मान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान में किये विभिन्न आयोजन*
*भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान में किये विभिन्न आयोजन*
अगली खबर (Next) »
“ऑपरेशन खोज” के तहत खण्डवा की कार्रवाई* *07 वर्ष पुराने (वर्ष 2019, 2021, 2023 के) हत्या के प्रयास के प्रकरण में ईनामी स्थाई वारंट हरु उर्फ़ हरीश को किया गिरफ्तार, 03 स्थायी व 02 गिरफ्तारी सहित 05 वारंट हुए तामिल*
“ऑपरेशन खोज” के तहत खण्डवा की कार्रवाई* *07 वर्ष पुराने (वर्ष 2019, 2021, 2023 के) हत्या के प्रयास के प्रकरण में ईनामी स्थाई वारंट हरु उर्फ़ हरीश को किया गिरफ्तार, 03 स्थायी व 02 गिरफ्तारी सहित 05 वारंट हुए तामिल*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)