होम » India » “ऑपरेशन खोज” के तहत खण्डवा की कार्रवाई* *07 वर्ष पुराने (वर्ष 2019, 2021, 2023 के) हत्या के प्रयास के प्रकरण में ईनामी स्थाई वारंट हरु उर्फ़ हरीश को किया गिरफ्तार, 03 स्थायी व 02 गिरफ्तारी सहित 05 वारंट हुए तामिल*

“ऑपरेशन खोज” के तहत खण्डवा की कार्रवाई* *07 वर्ष पुराने (वर्ष 2019, 2021, 2023 के) हत्या के प्रयास के प्रकरण में ईनामी स्थाई वारंट हरु उर्फ़ हरीश को किया गिरफ्तार, 03 स्थायी व 02 गिरफ्तारी सहित 05 वारंट हुए तामिल*

*“ऑपरेशन खोज” के तहत खण्डवा की कार्रवाई* *07 वर्ष पुराने (वर्ष 2019, 2021, 2023 के) हत्या के प्रयास के प्रकरण में ईनामी स्थाई वारंट हरु उर्फ़ हरीश को किया गिरफ्तार, 03 स्थायी व 02 गिरफ्तारी सहित 05 वारंट हुए तामिल*

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में स्थाई फरारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु “ऑपरेशन खोज” अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस के प्रधान आरक्षक रफीक खान को सूचना प्राप्त हुई कि 07 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास के प्रकरण में ईनामी स्थाई वारंटी हरु उर्फ़ हरीश पिता शंकरलाल माझी निवासी एस एन कॉलेज के पीछे खण्डवा, जो लंबे समय से फरार था, घर आया हुआ है। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम हरु उर्फ़ हरीश बताया। नाम-पता सही पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे स्थाई वारंट की जानकारी दी गई तथा गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खंडवा लाया गया। आरोपी के विरुद्ध 03 स्थायी व 02 गिरफ्तारी सहित 05 वारंट लंबित थे, आरोपी की गिरफ्तारी कर वारंट तामिल कराये गए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” के तहत लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मंत्री श्री शाह के बुलावे पर मुख्यमंत्री श्री यादव पहुंचे हरसुद।
मंत्री श्री शाह के बुलावे पर मुख्यमंत्री श्री यादव पहुंचे हरसुद।
अगली खबर (Next) »
सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, मुख्यमंत्री श्री यादव
सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, मुख्यमंत्री श्री यादव
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)