होम » India » सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, मुख्यमंत्री श्री यादव

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, मुख्यमंत्री श्री यादव

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, मुख्यमंत्री श्री यादव

हरसूद में कोर समिति की आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री का संगठन एवं समिति सदस्यो द्वारा हुआ स्वागत।

खंडवा,हरसुद। रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव एवं सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम को लेकर हरसूद पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भाजपा संगठन एवं कोर समिति के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में भाजपा खण्डवा जिले की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण रूप से प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संपन्न करे एवं जन-जन तक केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे इस पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में खण्डवा जिले के जनप्रतिनिधियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों से महत्वपूर्ण चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री एवं कोर समिति के समक्ष रखी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री एवं बैतूल के सांसद दुर्गा प्रसाद उइके, मंत्री विजय शाह, संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जिले के प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, संतोष सोनी, सुभाष कोठारी, सेवादास पटेल, भावना शाह, विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल, छाया मोरै, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री यादव का इस अवसर पर स्वागत व अभिनंदन भी किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
“ऑपरेशन खोज” के तहत खण्डवा की कार्रवाई* *07 वर्ष पुराने (वर्ष 2019, 2021, 2023 के) हत्या के प्रयास के प्रकरण में ईनामी स्थाई वारंट हरु उर्फ़ हरीश को किया गिरफ्तार, 03 स्थायी व 02 गिरफ्तारी सहित 05 वारंट हुए तामिल*
“ऑपरेशन खोज” के तहत खण्डवा की कार्रवाई* *07 वर्ष पुराने (वर्ष 2019, 2021, 2023 के) हत्या के प्रयास के प्रकरण में ईनामी स्थाई वारंट हरु उर्फ़ हरीश को किया गिरफ्तार, 03 स्थायी व 02 गिरफ्तारी सहित 05 वारंट हुए तामिल*
अगली खबर (Next) »
Pakistan, Saudi, Turkiye activate Mecca defence pact as Yemen war escalates
Pakistan, Saudi, Turkiye activate Mecca defence pact as Yemen war escalates
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)