होम » India » *भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान में किये विभिन्न आयोजन*

*भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान में किये विभिन्न आयोजन*

*भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान में किये विभिन्न आयोजन*
*हिन्दू बाल सेवा सदन व लायन्स भोजन शाला में की सेवागतिविधिया*
खण्डवा।भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देश अनुसार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न आयोजन किये जा रहे है।प्रकोष्ठ के प्रवक्ता नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा व्यापारी द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स,लायन्स क्लब खण्डवा,रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़,वैश्य महासम्मेलन व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में लायन्स भोजन सेवा केन्द्र जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजो,परिजनों व जरूरतमंदों को मिष्ठान युक्त विशेष भोजन कराया गया एंव खंडवा के हिंदू बाल सेवा सदन में दोपहर 4 बजे मिठाई के पैकेट एवं फल फ्रूट , स्वल्पाहार, कॉपी एवं पेन व अन्य सामग्री वितरण कर सेवा कार्य किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम मे कंचन मुकेश तनवे विधायक खंडवा एवं अमृता अमर यादव महापौर खंडवा की विशेष उपस्थिति रही। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सेवादास पटेल, प्रवक्ता सुनील जैन, भावेश बिल्लौरै, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल,प्रेम मित्तल,सुनिल बंसल, घनश्याम वाधवा,विनय नेगी,दीपक पालीवाल,संतोष गुप्ता,नितिन गोयल,श्याम दलाल,सनत,श्रीमाली,मनीष अग्रवाल ,अनिल बाहेती,संदेश गुप्ता,शरद खंडेलवाल,गोविन्द शर्मा, अखिलेश गुप्ता,तपन डोंगरे,राजीव शर्मा,शैलैंंद्र अग्रवाल ,गजेंद्र सावनेर, सुनील गुप्ता,राकेश पालीवाल,अनिल मित्तल, राजेन्द्र गर्ग,संजू जियालाल अग्रवाल नारायण बाहेती एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नारायण बाहेती ने किया ।अखिलेश गुप्ता ने सभी का आभार माना।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अखिल भारतीय कुश्ती में खंडवा के पहलवानों का दबदबा, 7 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते।
अखिल भारतीय कुश्ती में खंडवा के पहलवानों का दबदबा, 7 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते।
अगली खबर (Next) »
मंत्री श्री शाह के बुलावे पर मुख्यमंत्री श्री यादव पहुंचे हरसुद।
मंत्री श्री शाह के बुलावे पर मुख्यमंत्री श्री यादव पहुंचे हरसुद।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)