होम » India » अखिल भारतीय कुश्ती में खंडवा के पहलवानों का दबदबा, 7 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते।

अखिल भारतीय कुश्ती में खंडवा के पहलवानों का दबदबा, 7 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते।

अखिल भारतीय कुश्ती में खंडवा के पहलवानों का दबदबा, 7 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते।
  1. अखिल भारतीय कुश्ती में खंडवा के पहलवानों का दबदबा, 7 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते।

14 खिलाड़ियों ने लिया था प्रतियोगिता में हिस्सा, स्वर्ण विजेता शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व।

कुश्ती के खेल क्षेत्र में हमारा जिला मध्य प्रदेश का हब बनता जा रहा है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। कुश्ती के खेल क्षेत्र में खंडवा जिला मध्यप्रदेश का हब बनता जा रहा है, लगातार खंडवा जिले के कुश्ती पहलवान खिलाड़ी अपनी शानदार कला का प्रदर्शन करते हुए खंडवा का नाम प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे है। कुश्ती के इस खेल में अब बालिकाएं भी शानदार प्रदर्शन कर रही है, बनखेड़ी में 1 से 5 अक्टूबर तक आयोजित 37वीं अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में खंडवा के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विद्या भारती मालव प्रांत के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और दादा दरबार विद्यालय के 14 भैया-बहनों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में 7 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते।

अंडर-14 फ्री स्टाइल में दक्ष यादव ने 35 किलोग्राम और जान्हवी सावले ने 39 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रुद्राक्ष बुते, कुशल कपूर और कोमल बुते ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-17 ग्रीको रोमन में वैभव गुप्ता, भावेश तंवर और यश पटेल ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अनिकेत यादव ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 फ्री स्टाइल में अमृत पटेल और समर्थ पटेल ने स्वर्ण, जबकि अमित ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 ग्रीको रोमन में लोकेश लिटोरिया ने कांस्य पदक हासिल किया।

नवंबर-दिसंबर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी नवंबर-दिसंबर में होने वाली 70वीं शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्या भारती की ओर से खंडवा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सफलता से खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का रास्ता साफ हुआ है।

स्टेशन से विद्यालय तक निकला स्वागत जुलूस

पदक जीतकर खंडवा लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन से विद्यालय परिसर तक ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव रविन्द्र बंसल, कोषाध्यक्ष ओम दशोरे, विभाग समन्वयक मुकेश पाटिल, प्रांतीय खेल संयोजक सत्यनारायण लववंशी, प्राचार्य शोभा तोमर, वासुदेव पंवार, खेल शिक्षक नर्मदा प्रसाद चौहान और रितेश पाटिल सहित विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में खंडवा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में खंडवा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
अगली खबर (Next) »
*भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान में किये विभिन्न आयोजन*
*भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने सेवा संकल्प अभियान में किये विभिन्न आयोजन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)