होम » India » हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे चार युवक, प्रतिभा रघुवंशी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल।

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे चार युवक, प्रतिभा रघुवंशी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल।

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे चार युवक, प्रतिभा रघुवंशी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल।

दुर्गा प्रतिमा लेकर बुरहानपुर से खंडवा आ रहे थे युवक, रास्ते में विद्युत तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा।

खंडवा। बुरहानपुर से मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर खंडवा आ रहे टपालचाल क्षेत्र के चार युवक रास्ते में हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गए। तार के संपर्क में आने से प्रतिमा में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर चारों युवक झुलस गए। प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया की हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, खंडवा में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने घायल युवकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार से मिली और चिकित्सकों से चर्चा कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। श्री रघुवंशी ने चिकित्सकों को घायलों का समुचित और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निवेदन किया। प्रतिभा ने कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने युवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस दौरान विशाल जैन,यशवंत सिलावट,संदीप सोनी,सागर पवार,प्रेमांशु जैन,हन्नान खोकर,नवनाथ,वकील नीलकंठ,अयान पठान,सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे चार युवक, महापौर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल।
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे चार युवक, महापौर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल।
अगली खबर (Next) »
खंडवा में पंचायत सचिव 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप
खंडवा में पंचायत सचिव 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)