होम » Breaking News » *पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली अपराध समीक्षा बैठक**

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली अपराध समीक्षा बैठक**

**पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली अपराध समीक्षा बैठक**

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में घटित अपराधों, लंबित अपराधों एवं शिकायतों के निराकरण तथा आगामी नवदुर्गा उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

**बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश—**

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

🔹 **अपराध नियंत्रण एवं समीक्षा:** गंभीर एवं लंबित अपराधों की थाना-वार समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पेट्रोलिंग एवं क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाई जाए।

🔹 **शिकायतों का त्वरित निराकरण:** आमजन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर शिकायत के निराकरण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

🔹 **लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान:** लंबित अपराधों की नियमित समीक्षा करते हुए विवेचना पूर्ण कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण एवं चालान न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

🔹 **अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई:** अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जाए। अवैध शराब के संभावित ठिकानों एवं तस्करों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

🔹 **असामाजिक तत्वों पर निगरानी:** आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।

🔹 **नवदुर्गा उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था:** आगामी नवदुर्गा उत्सव के लिए **त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान** *(स्थापना, नवदुर्गा/गरबा उत्सव, प्रतिमा विसर्जन/विसर्जन चल समारोह)* तैयार कर उसे प्रभावी रूप से लागू किया जाए। नवदुर्गा उत्सव के दौरान गरबा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवम समुचित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।

🔹 **नवदुर्गा उत्सव पंडाल एवं विसर्जन व्यवस्था:** प्रमुख नवदुर्गा उत्सव गरबा पंडालों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा नवदुर्गा उत्सव समितियों के साथ समन्वय बैठकों का आयोजन किया जाए।

🔹 **विसर्जन स्थलों का चिन्हांकन :** विसर्जन स्थलों का अभी से चिन्हांकन कर वहां पर बैरिकेटिंग, प्रकाश, पुलिस बल एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
🔹 **सोशल मीडिया एवं अफवाहों पर निगरानी:** सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि **अपराध नियंत्रण, शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ आगामी नवदुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता से कार्य किया जाए।**

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
श्री गणेश गौशाला में नि:शुल्क होगा श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम
श्री गणेश गौशाला में नि:शुल्क होगा श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम
अगली खबर (Next) »
वोट चोरी के आरोप और राहुल-प्रियंका से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, मोदी-शाह का पुतला फूंका
वोट चोरी के आरोप और राहुल-प्रियंका से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, मोदी-शाह का पुतला फूंका
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)