श्री गणेश गौशाला में नि:शुल्क होगा श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम
सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर शनिवार सुबह 11 बजे से आयोजन
खंडवा। सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर श्री गणेश गौशाला में पितरों के श्राद्ध एवं तर्पण का नि:शुल्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंडित चंद्रशेखर शर्मा के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध कर्म और तर्पण कर सकेंगे।
समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। जो भी बंधुगण अपने पितरों के श्राद्ध कर्म एवं तर्पण करना चाहते हैं, वे शनिवार सुबह 11 बजे से श्री गणेश गौशाला पहुंचकर इस पुण्य कार्य का लाभ ले सकते हैं।
समिति अध्यक्ष राकेश बंसल एवं सचिव रामचंद्र मौर्य ने बताया कि आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं श्री गणेश गौशाला समिति की ओर से की जाएंगी। उन्होंने नगरवासियों से अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए गौशाला पहुंचकर श्राद्ध एवं तर्पण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
