होम » India » वोट चोरी के आरोप और राहुल-प्रियंका से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, मोदी-शाह का पुतला फूंका

वोट चोरी के आरोप और राहुल-प्रियंका से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, मोदी-शाह का पुतला फूंका

वोट चोरी के आरोप और राहुल-प्रियंका से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, मोदी-शाह का पुतला फूंका

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में मुंदी, पुनासा,पंधाना सहित जिले में हुआ पुतला दहन

खंडवा। वोट चोरी के आरोपों और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार 8 अक्टूबर को राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर काला दिवस मनाया। खंडवा जिला मुख्यालय के साथ पंधाना, पुनासा और मुंदी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
मुंदी में कांग्रेस कार्यकर्ता ने विरोध मार्च निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने कहा कि 6 और 7 अक्टूबर को जिस तरह राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार किया गया, वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष किसी मुद्दे पर सरकार से सवाल कर रहा है तो सरकार को उसका जवाब देना चाहिए, विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सांसद और नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोग से मिलने जाते हैं तो उन्हें मिलने से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर सहित अन्य स्थानों पर भी अनुमति नहीं दी जा रही और पुलिस को आगे करके विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था यदि किसी राजनीतिक दल के पक्ष में काम करेगी तो संविधान और लोकतंत्र कैसे सुरक्षित रहेगा। राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोप उठा रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में मतदाता सूची और फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जनता को मिले संवैधानिक अधिकारों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में मतदाता सूची में गड़बड़ियों के कारण कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने ओंकारेश्वर में कथित फर्जी वोटों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले और प्रदेश में मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच होना चाहिए।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी व्यक्ति या पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से निष्पक्षता के साथ काम करने और पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन का उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की वास्तविक ताकत और स्वतंत्रता देश ने उनके कार्यकाल में देखी थी।
जिले के पंधाना, पुनासा और मुंदी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी, मनोज भरतकर, किशोर सिंह राजपुरा, भगवान सिंह सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष संजू पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल, सत्येंद्र सिंह दीवाल, शकील खान, वकील पठान, सचिन बारे, देवेंद्र सिंह दीवाल, चेतराम मोरे, रघुराज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली अपराध समीक्षा बैठक**
*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने ली अपराध समीक्षा बैठक**
अगली खबर (Next) »
BEFORE THE WORLD GOES BLURRY ………A wake-up call for every age
BEFORE THE WORLD GOES BLURRY ………A wake-up call for every age
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)