होम » Madhya pradesh » 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 27 सितंबर को भी खुलेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 27 सितंबर को भी खुलेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 27 सितंबर को भी खुलेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

हरदा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके चलते इन तीन दिनों के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकिंग व्यवस्था को लेकर ग्राहकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

हरदा के अग्रणी जिला प्रबंधक की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में बैंक ग्राहकों से अपील की गई है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक बैंकिंग लेन-देन 25 सितंबर तक पूरा कर लें। साथ ही, नकदी की जरूरत को देखते हुए पहले से व्यवस्था करने और आवश्यकता पड़ने पर एटीएम का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का करें उपयोग

 

हड़ताल के दौरान ग्राहकों से इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, व्हाट्सऐप बैंकिंग सहित अन्य डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई है। UPI, IMPS, RTGS और नेट बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से 24 घंटे डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा।

 

28 से 30 सितंबर तक एटीएम शुल्क नहीं

 

जारी सूचना के अनुसार, 28 से 30 सितंबर 2026 तक देश के किसी भी बैंक के एटीएम से किए जाने वाले लेन-देन पर एटीएम शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा के लिए बिजनेस करेस्पॉन्डेंट नेटवर्क का भी उपयोग किया जा सकता है।

 

27 सितंबर को खुले रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

 

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर 2026, रविवार को सामान्य रूप से कार्य करेंगे।

 

अग्रणी जिला प्रबंधक, हरदा ने कहा कि हड़ताल के दौरान ग्राहकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार शाखाओं और कार्यालयों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बैंकिंग व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए सभी बैंकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Trading से पहले देख लें!!! अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार!!!_यहां देखें पूरी जानकारी
Trading से पहले देख लें!!! अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार!!!_यहां देखें पूरी जानकारी
अगली खबर (Next) »
अजनाल नदी पर 4.84 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, भूमिपूजन संपन्न
अजनाल नदी पर 4.84 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, भूमिपूजन संपन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)