⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » Madhya pradesh » त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही
  1. गाड़ासरई में होटल, बेकरी एवं किराना दुकानों का निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर कराई नष्ट*

*डिंडौरी, 03 नवंबर 2026*

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मिठाई, नमकीन, दूध एवं दूध से बने उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह टेकाम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री राजबहादुर की संयुक्त टीम ने गाड़ासरई क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा कॉफी सेंटर में एक्सपायरी डेट के मैगी मसाले, सूप, टोमेटो सॉस एवं सोया सॉस के पैकेट पाए गए। टीम ने उक्त खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराई। इसके साथ ही दूध, पनीर एवं खोवा की मौके पर जांच की गई तथा पनीर एवं खोवा की बर्फी के नमूने संग्रहित किए गए। प्रतिष्ठान संचालक को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक सुधार करने एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किया गया।
इसी प्रकार इंदौर बेकर्स के निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट का माजा फ्रूट ड्रिंक पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। इसके बाद एवन बेकरी, सतगुरु कृपा फ्रूट्स एवं शिवालय होटल तथा नंदकिशोर समोसा सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमित रोल, खोवा की बर्फी, मोतीचूर के लड्डू एवं काजू कतली सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
निरीक्षण के दौरान कुछ नमकीन सलोनी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के पैकेट पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं पाई गई। साथ ही कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी कमियां भी सामने आईं। इस पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह टेकाम ने बताया कि जांच अभियान के दौरान कुल 14 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता एवं मानक स्तर की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा त्यौहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ खंडवा में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ खंडवा में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कांग्रेस पर साधा निशाना
अगली खबर (Next) »
सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत जावर में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत जावर में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)