⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » Madhya pradesh » बावीसा ब्राह्मण समाज महिला संगठन का शरदोत्सव एवं गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

बावीसा ब्राह्मण समाज महिला संगठन का शरदोत्सव एवं गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

बावीसा ब्राह्मण समाज महिला संगठन का शरदोत्सव एवं गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

 

पारंपरिक परिधानों में महिलाओं और बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, नेत्रदान एवं किडनी दानदाताओं का किया सम्मान

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

हरदा। बावीसा ब्राह्मण समाज महिला संगठन, हरदा द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को नगर के एक निजी गार्डन में शरदोत्सव एवं गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कु. स्वस्ति डाले और कु. जिया शर्मा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ हुआ।

 

कार्यक्रम में आदिगौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं महामंत्री पं. आचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री, डॉ. सुनील शुक्ला एवं पुरुषोत्तम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का समिति के संरक्षक गोपाल शुक्ला एवं प्रमोद शर्मा, अध्यक्ष संदीप डाले, महामंत्री जितेन्द्र शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष शरद व्यास ने पुष्पमाला पहनाकर एवं दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मंजू पांडे, सचिव श्रीमती अश्लेषा शुक्ला एवं महिला कार्यकारिणी द्वारा समाज की पूर्व महिला अध्यक्षों का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के नेत्रदान एवं किडनी दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय पदाधिकारियों का वरिष्ठ कार्यकारिणी द्वारा सम्मान किया गया।

 

महोत्सव में समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक गरबा प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गरबा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला संगठन की सचिव श्रीमती अश्लेषा शुक्ला ने किया।

 

आयोजन में सिराली एवं खिरकिया शाखा के पदाधिकारियों के साथ सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष सुनील तिवारी तथा महिला अध्यक्ष श्रीमती विनिता तिवारी एवं सचिव श्रीमती अदिति गुरु भी उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम के दौरान समाज के कोषाध्यक्ष शरद व्यास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज को 5,100 रुपये की राशि भेंट की। आयोजन में उपस्थित समाजबंधुओं ने कार्यक्रम की सराहना की। अंत में महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मंजू पांडे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Ramkishan Harda mp

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के लिए अल्पविराम कार्यशाला सम्पन्न
आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के लिए अल्पविराम कार्यशाला सम्पन्न
अगली खबर (Next) »
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)