⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के लिए अल्पविराम कार्यशाला सम्पन्न

आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के लिए अल्पविराम कार्यशाला सम्पन्न

आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के लिए अल्पविराम कार्यशाला सम्पन्न
—
खंडवा//मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के लिए एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला का आयोजन बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने कहा कि कार्य को प्रसन्नता और समर्पण के साथ करने से सफलता के साथ आनंद की अनुभूति भी होती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीसीएम राहुल जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि अल्पविराम कार्यक्रम तनावमुक्त और आनंदित जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है।
स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री विक्रम सिंह मंडलोई ने कार्यक्रम में कहा कि अल्पविराम के माध्यम से रिश्तों को बेहतर बनाया जा सकता है और यह बेहतर जीवन जीने की कला सिखाता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। मास्टर ट्रेनर मनीषा पाटिल ने परिचय सत्र लिया, जबकि मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले ने ‘जीवन का लेखा-जोखा’ सत्र में चार प्रश्नों – किसने मेरी मदद की, मैंने किसकी मदद की, किसने मुझे कष्ट दिया और मैंने किसे कष्ट दिया के माध्यम से आत्ममंथन कराया। मास्टर ट्रेनर पुष्पा अटूट ने खेल गतिविधियां कराईं, प्रमेन्द्र अटूट ने रिश्तों पर सत्र लिया और जिला संपर्क अधिकारी गणेश कानडे ने राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शराब के अवैध विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही जारी
शराब के अवैध विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही जारी
अगली खबर (Next) »
बावीसा ब्राह्मण समाज महिला संगठन का शरदोत्सव एवं गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न
बावीसा ब्राह्मण समाज महिला संगठन का शरदोत्सव एवं गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)