⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*

*खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*

*खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*

*57,200 रुपये कीमत का मादक पदार्थ जप्त, ब्राउन शुगर उपलब्ध कराने वाला एक अन्य आरोपी फरार*

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर तथा एसडीओपी मूंदी श्रीमती दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.11.2026 को थाना मांधाता पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान मोरटक्का चौकी क्षेत्र में ओंकारेश्वर रोड स्थित मण्डलोई फाउंडेशन स्कूल के सामने पहुंची। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक की थैली में कागज में लिपटा 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर पाउडर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 57,200 रुपये है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र पिता क्षीरसागर पाठक, उम्र 44 वर्ष, निवासी खेड़ीघाट, थाना मांधाता बताया। आरोपी ने उक्त ब्राउन शुगर खेड़ीघाट निवासी ऋषि उर्फ बाबू शुक्ला से प्राप्त करना तथा उसे ओंकारेश्वर में बेचने के लिए ले जाना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जप्त किया गया है। प्रकरण में मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले फरार आरोपी ऋषि उर्फ बाबू शुक्ला की तलाश की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी:*
धर्मेन्द्र पिता क्षीरसागर पाठक, उम्र 44 वर्ष, निवासी खेड़ीघाट, मोरटक्का।

*फरार आरोपी:*
ऋषि उर्फ बाबू शुक्ला, निवासी खेड़ीघाट।

*जप्ती:*
5.720 ग्राम ब्राउन शुगर, अनुमानित कीमत 57,200 रुपये।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*
दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*
अगली खबर (Next) »
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)