दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न
—
खंडवा//
श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर नवनिर्माण समिति की बैठक बुधवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला सहित निर्माण समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण कार्य की अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई।
