⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*

दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*

*दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने किया पैदल भ्रमण, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में अधिकतम पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं पुलिस बल के साथ प्रमुख क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

निर्देशों के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपलब्ध अधिकतम पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, बैंकों, सराफा बाजार एवं पटाखा बाजारों में पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बाजारों में भीड़भाड़, आवागमन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

पैदल भ्रमण के माध्यम से पुलिस की क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत किया जा रहा है। खण्डवा पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

*खण्डवा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत जावर में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत जावर में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
अगली खबर (Next) »
*खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
*खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)