⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने दोनों नेताओं को खंडवा शहर का जिला मुख्य संगठक नियुक्त किया

सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अय्यूब लाला को मध्यप्रदेश सेवादल का प्रशिक्षक किया नियुक्त

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा/
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा मध्यप्रदेश के जिला एवं शहर मुख्य संगठकों की सूची जारी की गई है। इसमें खंडवा जिले से राजकुमार कैथवास एवं शहर से राम वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जारी नियुक्ति सूची में राजकुमार कैथवास को जिले एवं राम वर्मा को खंडवा शहर की जिम्मेदारी दी गई है एवं खण्डवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष अय्यूब लाला को मध्यप्रदेश सेवादल का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव द्वारा जारी सूची के माध्यम से सामने आई है।
समस्त नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय प्रतिभा रघुवंशी,उत्तमपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षद्वय विशाल जैन ,इमरान गौरी ,संगठन महासचिव विकास व्यास,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन सहित जिले एवं स्थानीय कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल है। कांग्रेस सेवादल के माध्यम से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
खंडवा शहर एवं जिले में कांग्रेस सेवादल को नई जिम्मेदारियों के साथ मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण नियुक्ति माना जा रहा है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**
*दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**
अगली खबर (Next) »
दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न
दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)