⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत जावर में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत जावर में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

“सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत जावर में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
—
खंडवा//प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत ‘बोलो, बताओ, बचाओ’ विषय पर सांदीपनि विद्यालय, जावर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनिल चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बच्चों के अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनिल चौधरी ने इस दौरान पॉक्सो अधिनियम, यौन अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार के शोषण या गलत व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता एवं उसका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के साथ ही गुड टच एवं बैड टच के बारे में समझाते हुए बच्चों को अपने शरीर की सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं और किसी भी अनुचित व्यवहार के प्रति जागरूक रहने की सीख दी। शिविर में उपस्थित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा ने समिति के कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त बच्चे किस प्रकार बाल कल्याण समिति से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्री पन्नालाल गुप्ता ने किशोर न्याय बोर्ड की कार्यप्रणाली तथा बच्चों से संबंधित मामलों में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपिका सपकाले, पैरालीगल वालंटियर श्री नारायण फरकले और विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित थे।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही
अगली खबर (Next) »
दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*
दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)