शराब के अवैध विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही जारी
—
खंडवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खंडवा जिले में शराब के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शराब के अवैध विक्रय को रोकने के लिए हर संभव कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को भी पुलिस बल के साथ इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में एसडीएम खंडवा श्री ऋषि कुमार सिंघई के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग के दल ने जिले के ग्राम गुढ़ीखेड़ा में संचालित राजवीर ढाबा का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें बियर की 21 बोतल एवं 7 क्वार्टर का अवैध भंडारण पाया गया। इन्हें जब्त कर संचालक आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
इसके अलावा एसडीएम खंडवा श्री ऋषि कुमार सिंघई के नेतृत्व में बुधवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग के दल ने ग्राम सिंगोट में एवन ढाबे के सामने स्थित किराना दुकान का निरीक्षण भी किया, तो दुकान संचालक देवेन्द्र द्वारा अवैध रुप से शराब बेचना पाया गया। निरीक्षण के दौरान बियर की 18 बोतल, इंग्लिश क्वार्टर 4 और देशी क्वार्टर 9 जब्त किये गये। शराब जब्त कर दुकान संचालक आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई ।

